AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
सदन में बोले PM मोदी- किसानों को गुमराह करना ठीक नहीं
नई दिल्ली|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि पंजाब के किसानों को गुमराह करना ठीक नहीं है। 84 दंगों के आंसू और दर्द अब भी कोई भूला नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सिखों पर देश को गर्व है, वे देश की शान। पीएम मोदी ने कहा कि कृषि कानून के नाम पर गुमराह करने वाले और आंदोलनजीवियों सेे बचकर रहे और इनकी पहचान करना जरूरी। पीएम मोदी ने कहा कि हमने अपनी नीतियों में मिलावट नहीं की है, भलाई के लिए ही कदम उठाया है। पीएम मोदी ने कहा कि सदन में सिर्फ किसान आंदोलन पर चर्चा हो रही है लेकिन यह क्यों नहीं बोला जा रहा कि किसान आंदोलन कर क्यों रहे हैं। पीएम मोदी ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि किसान आंदोलन पर सिर्फ राजनीति हो रही है, किसानों की मूलभूत सुविधाओं पर क्यों कोई चर्चा नहीं कर रहा। पीएम मोदी ने कहा कि यह हमें तय करना है कि हम समस्या का हिस्सा बनना चाहते हैं या समाधान का माध्यम बनना चाहते हैं।
