AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
“वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ: कानपुर में मातृशक्ति का अनूठा पर्यावरण अभियान”
कानपुर | पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति, कानपुर ने एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कुल 101 पौधे लगाकर प्रकृति को बचाने और हरियाली को बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सत्संग प्रमुख शशि दुबे ने किया। इस मौके पर प्रांत सह संयोजिका संगीता पांडे, जिला सह संयोजिका रजनी तिवारी, अंबेडकर नगर संयोजिका शिखा बाजपेई, बहन शकुंतला , बजरंग दल के आनंदेश्वर नगर अध्यक्ष अवधेश जी आर्य, तथा नगर अध्यक्ष राजकुमार जी विशेष रूप से मौजूद रहे।
आयोजन में कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे का विशेष सहयोग और प्रेरणा उल्लेखनीय रही। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर शशि दुबे ने कहा
“वृक्ष जीवन के मूल आधार हैं। यदि हमें आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण देना है, तो हमें अभी से कार्य करना होगा।”
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने संकल्प लिया कि पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, स्थानीय नागरिक एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया और हरियाली का संदेश फैलाया।
