AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात को दि बड़ी सौगात: अहमदाबाद-सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात को बड़ी सौगात देते हुए सूरत और अहमदाबाद मेट्रो परियोजना का शिलान्यास कर दिया। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सूरत मेट्रो रेल परियोजना और अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण के लिए शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, इन दोनों मेट्रो परियोजना के पूरा होने पर लाखों लोगों को इसका फायदा होगा। ये मेट्रो लाइन आने वाले वक्त की जरूरत के हिसाब के तैयार की जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, पहले की सरकारों के पास मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए सही नीति नहीं है, हमारी सरकार देश में मेट्रो के विस्तार के लिए राष्ट्रव्यापी नीति तैयार की है।
