AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाला साहब ठाकरे को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजली
नई दिल्ली/मुंबई|प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिवसेना के संस्थापक और अपनी कट्टर हिंदुत्व छवि के लिण मशहूर बाला साहब ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजली दी। पीएम मोदी ने कहा, वह अपने आदर्शों के प्रति सदैव अटल रहे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ”बाला साहब ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजली। जब आदर्शों की बात आती है तो वह अटल रहते थे। लोगों के कल्याण के लिए उन्होंने अथक काम किया”।वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘बालासाहेब ठाकरे जी को उनके साहस, निडर नेतृत्व और भारत के सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान के लिए याद किया जाता है। जयंती पर उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि’।
