AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
कानपुर। आज सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला। शव की पहचान नही हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। हाथीपुर गांव के पास हावड़ा-दिल्ली रेलवे लाइन पर करीब 35 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा हुआ था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर महाराजपुर थाना प्रभारी ने पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सफलता नही मिली। तलाशी के दौरान भी जेब से कुछ नही मिला। पुलिस का कहना है कि संभवत ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है। उसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।
