AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ‘बर्ड-फ्लू’ की हुई पुष्टि, हाई अलर्ट जारी
रायपुर |छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से जांच के लिए भेजे गए कुक्कुट (चिकन) सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल से आज शाम प्राप्त रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने इसकी सूचना छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य सचिव सहित संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को दी है। राज्य में बर्ड-फ्लू का यह पहला मामला है जो बालोद जिले में मिला है।बालोद जिला स्थित जी.एस. पोल्ट्री फार्म गिधाली में कुक्कुट (चिकन) के 5 सेम्पल बीते 11 जनवरी को जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल भेजे गए थे। जांच में पांचों सेम्पल एच-5 एन-8 एविएन इनफ्लुएंजा वायरस से ग्रसित पाए गए। सेम्पल की ट्रेकियल स्वाब एवं क्लोकल स्वाब की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव पायी गई है। इसको लेकर राज्य के सभी जिलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है ।
