AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
जसवंतनगर में ब्लॉक परिसर में कराया गया योगाभ्यास, अधिकारियों ने जाना योग का महत्व
जसवंतनगर में ब्लॉक परिसर में कराया गया योगाभ्यास, अधिकारियों ने जाना योग का महत्व
जसवंतनगर/इटावा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के अंतर्गत ब्लॉक परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी श्वेता गर्ग ने कहा,
“नियमित योगाभ्यास से न केवल तनाव और चिंता को दूर किया जा सकता है, बल्कि यह मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। आज के भागदौड़ भरे जीवन में योग आधुनिक जीवन की चुनौतियों से निपटने का एक प्रभावी साधन है।”
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक नरेन्द्र कुशवाहा, आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. इंदु सिंह, योग प्रशिक्षक अनुज कुमार यादव, सौरभ, इंदु कश्यप, और ब्लॉक के अन्य सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
योग प्रशिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराते हुए उनके लाभ भी बताए। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और योग को दिनचर्या में शामिल करने हेतु प्रेरित करना था।
