जालौन डीएम ने विद्युत विभाग और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया,…।।
समाजवादी महिला सभा की नगर बैठक सम्पन्न, वर्षा कश्यप बनीं जसवंतनगर ब्लॉक अध्यक्ष

______________________________________
लोक सत्ता भारत
चेतन जैन
समाजवादी महिला सभा की नगर बैठक सम्पन्न, वर्षा कश्यप बनीं जसवंतनगर ब्लॉक अध्यक्ष
2027 की तैयारी में जुटा महिला संगठन, बूथ स्तर तक मजबूती का संकल्प
जसवंतनगर/इटावा
समाजवादी महिला सभा की नगर स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को स्थानीय नगर कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष नसीमा जी और विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश कुमारी ने संयुक्त रूप से की।
बैठक का उद्देश्य संगठन विस्तार, महिला भागीदारी को बढ़ावा देना और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए रणनीतिक तैयारियों पर चर्चा करना रहा।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सीमा यादव, जिला उपाध्यक्ष पूजा गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीतू सिंह तथा बढ़पुरा ब्लॉक अध्यक्ष पिंकी जी उपस्थित रहीं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की अपील करते हुए कहा कि “2027 में समाजवादी सरकार की वापसी में महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी।”
इस मौके पर वर्षा कश्यप को सर्वसम्मति से जसवंतनगर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही नगर अध्यक्ष नसीमा जी से आग्रह किया गया कि जल्द से जल्द पूरी ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा की जाए।
बैठक में माया देवी, सुनीता देवी, आलिया, जाहरा, रुचि शर्मा, साक्षी, राधा यादव सहित कई महिला कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई और संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे,
सभी पदाधिकारियों ने महिला सभा की सक्रियता की सराहना की और संगठन के सशक्तिकरण में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया