AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
बहन की डोली उठने से पहले भाई की उठी अर्थी, शादी का घर मातम में बदला*
*बहन की डोली उठने से पहले भाई की उठी अर्थी, शादी का घर मातम में बदला*
“क्षेत्र के डूढ़हा मौजा मलाजनी गांव में हृदयविदारक घटना, भाई की अचानक से हुई मौत”
जसवंतनगर।जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी मातम में बदल जाए, ऐसा दुर्लभ लेकिन अत्यंत दुखद क्षण रविवार को ग्राम डूढ़हा मौजा मलाजनी में देखने को मिला, जहाँ बहन की डोली उठने से ठीक पहले उसके भाई की अर्थी उठ गई।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव के रहने वाले चंद्रप्रकाश जाटव की पुत्री शशि की बारात शनिवार की शाम गाँव पिंडारी, थाना सैफई से आई थी। रात भर वैवाहिक रस्में हंसी-खुशी के साथ चलती रहीं। लेकिन रविवार सुबह, जब भांवर की रस्म चल रही थी, उसी दौरान अचानक शशि का छोटा भाई मनीष (27 वर्ष) बेहोश होकर गिर पड़ा।परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसवंतनगर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से हुई इस आकस्मिक मृत्यु की खबर मिलते ही शादी का घर मातम में डूब गया।
एक और भाई की पहले ही हो चुकी है मौत दुल्हन शशि अपने पांच भाइयों में इकलौती बहन है। इससे पहले भी उसके एक भाई की मृत्यु 13 वर्ष पूर्व करंट लगने से हो चुकी है। अब विवाह की रस्मों कन्यादान के बीच हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को अंदर तक झकझोर दिया है।डॉ0वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही जानकारी प्राप्त हो पाएगी अस्पताल की सूचना पर पुलिस सीएचसी पर पहुंच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई की। ग्राम प्रधान लक्ष्मीनारायण शाक्य भी शोक संतप्त परिवार के पास मौजूद रहे और ढांढस बंधाया।
यह घटना सिर्फ एक परिवार की नहीं, समूचे समाज के लिए एक चेतावनी है कि जीवन कितना अनिश्चित और नाजुक है। इस पीड़ा की घड़ी में पूरे क्षेत्र ने संवेदना व्यक्त की है।
फोटो:-मृतक मनीष का फाइल फोटो।

