AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
स्वच्छ भारत मिशन के तहत वार्ड में चला स्वच्छता अभियान, वार्डवासियों ने रखी समस्याएँ
स्वच्छ भारत मिशन के तहत वार्ड में चला स्वच्छता अभियान, वार्डवासियों ने रखी समस्याएँ
——
जसवंतनगर/इटावा
बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर चेयरमैन सत्य नारायण शंखवार के क्षेत्र और वार्ड सभासद सोनी शाक्य के वार्ड मोहन की मड़ेया में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्डवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई।
वार्डवासियों ने अधिसासी अधिकारी के समक्ष कई महत्वपूर्ण शिकायतें रखीं। इनमें प्रमुख रूप से –
सात दिन पूर्व बनी गली निर्वाण में अनियमितताओं की शिकायतवार्ड में पीने के लिए गंदा पानी आनाकुछ गलियों के टूट-फूट और कीचड़ से निकलने की समस्यामोहन की मैड़या स्थित जर्जर बारात घर की शिकायत।
इसके साथ ही सभासद पति हेमू शाक्य ने अधिशासी अधिकारी से दो नए हैंडपंप लगाए जाने तथा श्मशान घाट में सौंदर्यीकरण कराने की माँग की।अभियान में अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज, सभासद प्रमोद कुमार, सफाई इंचार्ज लाल कुमार, लिपिक नवनीत कुमार,सकी त्रिपाठी, सतीश, अतुल, अनिल, अनुज शुक्ला, धर्मेन्द्र सहित पालिका के सफाईकर्मी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
