AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
जसवंतनगर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चलाया गया विशेष सफाई अभियान
_________________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
जसवंतनगर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चलाया गया विशेष सफाई अभियान
_______
चेतन जैन
जसवंतनगर/इटावा
संचारी रोग नियंत्रण अभियान, जो कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जा रहा है, उसके अंतर्गत शुक्रवार को नगर पालिका परिषद जसवंतनगर द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान विशेष रूप से जैन मुहल्ला रोड के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में संचालित किया गया।
अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज के निर्देश पर सफाई नायक राम सिया के नेतृत्व में नगर की गलियों और नालियों की व्यापक सफाई कराई गई। साथ ही नालियों में मच्छरनाशक एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया गया, जिससे संचारी रोगों के प्रसार को रोका जा सके।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासद अंकित कुमार भी मौके पर मौजूद रहे और सफाई कार्यों की निगरानी की। उन्होंने स्थानीय निवासियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।
नगर पालिका की ओर से बताया गया कि यह अभियान नियमित रूप से विभिन्न वार्डों में संचालित किया जाएगा, ताकि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
