AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
शॉर्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में आग, 4 लाख से अधिक का नुकसान
_________________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन /सुबोध पाठक
मौके पर पहुंचकर संचालक और स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू, बड़ा हादसा टला
जसवंतनगर। नगर के हाईवे सर्विस रोड किनारे स्थित मनोज मेडिकल स्टोर में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में मेडिकल स्टोर का सारा सामान जलकर राख हो गया। संचालक ने करीब 4 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान जताया है।
घटना देर रात 10 बजे के बाद की बताई जा रही है।भावलपुर निवासी संचालक मनोज यादव मेडिकल स्टोर बंद कर घर पहुंचे ही थे कि किसी व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि दुकान से धुआं उठ रहा है। मनोज यादव तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि दुकान के भीतर रखी मोटरसाइकिल आग की चपेट में नहीं आई, वरना विस्फोट की आशंका थी। फिर भी टीवी, कूलर, पंखा, दवाइयां, सिरप और अन्य मेडिकल सामग्री पूरी तरह जल गई।संचालक मनोज यादव ने बताया कि इस आगजनी में उन्हें लगभग 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को भी दी गई।

