AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
वरिष्ठ पत्रकार अनुराग गुप्ता बने प्रेस क्लब जसवंतनगर के संरक्षक
_______________________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
जसवंतनगर/इटावा
प्रेस क्लब जसवंतनगर ने वरिष्ठ पत्रकार अनुराग गुप्ता को अपना संरक्षक नियुक्त किया है। यह जानकारी क्लब के अध्यक्ष प्रेम कुमार शाक्य ने दी।
उन्होंने बताया कि 67 वर्षीय अनुराग गुप्ता पत्रकारिता के क्षेत्र में चार दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं और विभिन्न प्रमुख समाचार पत्रों से जुड़कर लंबे समय से समाज व जनहित से जुड़ी खबरों को निर्भीकता से प्रस्तुत करते रहे हैं।
श्री गुप्ता को संरक्षक बनाए जाने पर क्षेत्र के पत्रकारों, प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और क्लब के इस निर्णय की सराहना की है
