कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल ‘नन्दी’ के पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव पर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना

 कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल ‘नन्दी’ के पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव पर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना

____________________

लोकसत्ता भारत

चेतन जैन

जसवंतनगर।
शहर के प्राचीन बिलैया मठ स्थित शिव मंदिर में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ के पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति व श्रद्धा के साथ विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

यह आयोजन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता के संयोजन में सम्पन्न हुआ, जिसमें मंडल अध्यक्ष अजय यादव ‘बिंदु’, वरिष्ठ नेता रविन्द्र गुप्ता, श्रेयस मिश्रा, जयशिव वाल्मीकि, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।

इस अवसर पर शिव मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन किया गया और कैबिनेट मंत्री श्री नन्दी जी के दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम उपरांत प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं में भक्ति का संचार किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय यादव ‘बिंदु’ एवं उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता ने जानकारी दी कि 12 जुलाई 2010 को इलाहाबाद स्थित शिव मंदिर में पूजा करने जाते समय नन्द गोपाल नन्दी जी पर बम विस्फोट हुआ था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए थे। भगवान शिव की कृपा से उन्होंने उस हादसे से पुनः जीवन प्राप्त किया। तभी से यह दिन उनके पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

इस आयोजन में अंकुश चौधरी, विकास गुप्ता, सुबोध जैन, लकी गुप्ता, सुमित जोशी, सुदीप प्रजापति, हेमंत धाकरे, उमेश शाक्य सहित दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।

Chetan Jain

Related post