AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
डेढ़ वर्ष के मासूम को जहरीली नागिन ने डसा हेल्पलाइन से बची जान
__________________________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन /तरुण मिश्रा
घर में रखे गेंहू के कुठले के नीचे छिपी बैठी थी नागिन
इटावा। घटना के अनुसार जनपद इटावा में संस्था ओशन के महासचिव सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी के द्वारा संचालित स्नेक बाइट हेल्पलाइन 7017204213 से तत्काल संपर्क में आने के बाद पीड़ित बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे गंभीर हालत में सैंफई किया गया था लेकिन घरवाले बच्चे को शहर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसे समय से एंटीवेनम भी मिल गया और सही समय से इलाज मिलने एवम झाड़ फूंक न कराने से मासूम बच्चे अयांश की जान बच गई। घटना थाना जसवंतनगर के पूठन सकरौली के पास सोखा गांव में घर में गेहूं के कुठले के नीचे बैठी बेहद खतरनाक नागिन ने पास में खेल रहे डेढ़ वर्ष के मासूम अयांश को डस लिया जिसकी खबर सुनते ही घर के आस पास कोहराम मच गया पड़ोसी ग्रामीण दहशत में आ गए पूरे गांव में हड़कंप मच गया। तब सूचना पर पहुंचे वन्यजीव एवम सर्पदंश विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने उस खतरनाक नागिन का सुरक्षित रेस्क्यू कर सभी घरवालों सहित ग्रामीणों को भयमुक्त कर दिया । रेस्क्यू के बाद नागिन को वन विभाग के दिशा निर्देशन में सुरक्षित बन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। विशेष बात यह रही कि जनपद सर्पमित्र में डॉ आशीष त्रिपाठी द्वारा संचालित स्नेकबाइट हेल्पलाइन 7017204213 के तत्काल संपर्क में आकर मासूम अयांश समय से अस्पताल पहुंचकर बिलकुल सुरक्षित हो गया और उसकी जान भी बच गई।
