AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
नशा मुक्त भारत अभियान: नगला तौर निवासी ऋषभ पाठक विशेष जागरूकता इकाई में नामित
_________________________________________
लोक सत्ता भारत
चेतन जैन
नशा मुक्त भारत अभियान: नगला तौर निवासी ऋषभ पाठक विशेष जागरूकता इकाई में नामित
जसवंतनगर (इटावा)।
देशभर में चल रहे “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत एक 10 सदस्यीय विशेष जागरूकता इकाई का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रजत सिंह जैन कर रहे हैं। वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के अध्यक्ष भी हैं।
इस इकाई में न्यायिक अधिकारियों, पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वॉलंटियर्स को शामिल किया गया है। जसवंतनगर क्षेत्र के नगला तौर गांव निवासी एवं पैरा लीगल वॉलंटियर ऋषभ पाठक को भी इस समिति में सदस्य के रूप में नामित किया गया है, जिससे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
विशेष समिति के प्रमुख सदस्य इस प्रकार हैं:
श्रीमती राखी चौहान – अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश
श्री रूपेन्द्र सिंह टोंगर – सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
श्री उमेश यादव – सिविल जज
अभिनय यादव व राम प्रताप राजपूत – पैनल अधिवक्ता
संजू देवी, राजीव रतन मिश्रा, बृजेश सिंह – पैरा लीगल वॉलंटियर्स
ऋषभ पाठक – पैरा लीगल वॉलंटियर (नगला तौर)
ऋषभ पाठक ने बताया कि इस इकाई का उद्देश्य मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाना, पुनर्वास सेवाओं को बढ़ावा देना और विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता शिविरों का आयोजन करना है।
यह इकाई NALSA (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करेगी तथा समाज में नशा उन्मूलन हेतु प्रभावी बदलाव लाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेगी!
