AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर मण्डल संगोष्ठी आयोजित
_______________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
जसवंतनगर (इटावा)। भारत माता के महान सपूत, राष्ट्रवादी विचारक, प्रखर शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर मण्डल जसवंतनगर द्वितीय द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अजय यादव बिन्दू ने की।
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जिला कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया रहे, वहीं मण्डल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष शिवकिशोर धनगर ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रहित में दिए गए योगदानों एवं उनके बलिदान को स्मरण करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को उनके विचारों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला संयोजक (मीडिया सम्पर्क विभाग) श्री पुष्पेन्द्र अग्निहोत्री, जिला सह-संयोजक (पंचायत प्रकोष्ठ) राजेन्द्र चौहान, जिला कार्यसमिति सदस्य जितेन्द्र तोमर ‘शीलू’, जिला उपाध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) मनोज राजपूत, जिला मंत्री (युवा मोर्चा) श्रेयस मिश्रा समेत जयशिव बाल्मीकि, सुरेश गुप्ता, ध्रुवेश तोमर, राजीव उपाध्याय, संजय चौहान, उमा सागर, उमेश राजपूत, दीपक धाकरे, सुमित जोशी, राधा मिश्रा, भगवान सिंह, सतेन्द्र तोमर, हेमंत धाकरे, उमेश शाक्य, मनोज शुक्ला, नीलेश यादव, महेश पाल, हासिम अंसारी, राजीव ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के सिद्धांतों और उनके बलिदान को भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक बताया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

