अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बंसल गुट) में बड़ा विस्तार, राजीव यादव संरक्षक, हेमू शाक्य जसवंतनगर उपाध्यक्ष नियुक्त

 अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बंसल गुट) में बड़ा विस्तार, राजीव यादव संरक्षक, हेमू शाक्य जसवंतनगर उपाध्यक्ष नियुक्त

________________________

लोकसत्ता भारत

चेतन जैन


इटावा।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बंसल गुट) की इटावा इकाई में सोमवार को संगठनात्मक विस्तार किया गया। जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल के निर्देशन में होटल लिटिल केप पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन और कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान की उपस्थिति में महिला इकाई का गठन एवं नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री एवं नगर अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा देकर बंसल गुट की सदस्यता ग्रहण की।

महिला इकाई की नियुक्तियाँ:

  • सुशीला राजावत – महिला जिला संरक्षक
  • अर्चना कुशवाहा – महिला जिला अध्यक्ष
  • वर्षा दुबे – महिला जिला महामंत्री
  • रेनू शुक्ला – कोषाध्यक्ष
  • पूजा श्रीवास्तव, प्रीति दुबे – उपाध्यक्ष
  • चंचल तिवारी, खुशी सक्सेना – जिला मंत्री

सभी महिला पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र और पट्टिका देकर सम्मानित किया गया।

जिला एवं नगर कार्यकारिणी विस्तार:

  • राजीव यादव (जसवंतनगर नगर), बृजेंद्र यादव, अखिलेश वर्मा – जिला संरक्षक
  • ऋषि पोरवाल, वरुण राज यादव, हाजी मुईनुद्दीन मंसूरी, मुख्त्यार अहमद बंटी मंसूरी, डॉ. अनूप प्रजापति, मोहम्मद मुस्तकीम राईन – जिला उपाध्यक्ष
  • जैनुल आब्दीन, मोहम्मद वसीम राईन, यामीन रिंकु चौधरी – जिला सचिव
  • संजय वर्मा – इटावा नगर प्रभारी
  • नदीम राईन, शाकिर अली – नगर मंत्री
  • हेमू शाक्य – जसवंतनगर नगर उपाध्यक्ष

कार्यक्रम के अंत में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की ओर से प्रमाण पत्र भेंट कर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने एवं व्यापारी हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

इस दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ हरिशंकर पटेल, संतोष कुमार वर्मा जिला उपाध्यक्ष, विकास गुप्ता विक्की, लल्लू वारसी, ( युवा प्रदेश मंत्री) पंकज कुशवाहा, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा, नगर  महामंत्री उपदेश मिश्रा, महिला नगर महामंत्री पूर्वी सक्सेना, सहित बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे


Chetan Jain

Related post