छह घंटे के भीतर दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल






छह घंटे के भीतर दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल


लोक सत्ता भारत

चेतन जैन 9045119008
इटावा।

थाना बढ़पुरा क्षेत्र में घटित एक जघन्य दुष्कर्म की घटना के महज छह घंटे के भीतर इटावा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर दबोचा गया, जबकि दो अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना बढ़पुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हासिल हुई।

घटना का विवरण:

थाना सिविल लाइन क्षेत्र की निवासी पीड़िता की मां ने बढ़पुरा थाने में तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया, जिसमें दो अन्य युवकों ने उसका साथ दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 34/2025 धारा 61(2)/70(2)/351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मुठभेड़ में घायल हुआ मुख्य आरोपी:

मुख्य आरोपी विपिन पुत्र जगदीश वाल्मीकि निवासी विक्रमपुर, थाना सिविल लाइन को घटना स्थल पर ले जाकर पूछताछ की गई, जहां उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में विपिन के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अन्य गिरफ्तार आरोपी:

अंशुल उर्फ छोटू पुत्र रामवीर निवासी सराय एसर, थाना सिविल लाइन

रोहित पुत्र नीतू निवासी कामेत, थाना बढ़पुरा


बरामदगी:

एक तमंचा 315 बोर

एक जिन्दा कारतूस 315 बोर

एक खोखा कारतूस 315 बोर


घटना में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी के बाद संबंधित धाराओं में वृद्धि करते हुए अब धारा 109 (पु0मु0) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट को भी अभियोग में शामिल किया गया है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीमें:

प्रथम टीम:

उपनिरीक्षक बेचन कुमार सिंह (प्रभारी, एसओजी)

उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह (प्रभारी, सर्विलांस) व टीम


द्वितीय टीम:

निरीक्षक गणेश शंकर द्विवेदी व टीम

Chetan Jain

Related post