AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
हमीरपुर में लाइनलास हुआ कम,तीन माह में 222 बिजली चोरों पर मुकदमा हुआ…।।
रिपोर्ट-:ब्रजेश ओझा
हमीरपुर। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लाइनलास में कमी आई है…पुराने शहर के मुहल्लों में लाइनलास अधिक होने के कारण ट्रिपिंग और कटौती का संकट बना रहता था… बिजली चोरी की रोकथाम के लिए लगातार छापामार अभियान चलाकर लाइनलास कम करने की कवायद में विभाग जुटा है।..बीते तीन माह में कुल 222 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है…।।
अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड मंडल एनपी सिंह ने बताया कि जिले की पिछले वर्षों की अपेक्षा मौजूदा समय में बिजली आपूर्ति बेहतर हुई है… पहले जो लाइनलास 32 प्रतिशत तक रहता था अब वह घटकर 9.50 प्रतिशत तक आ गया है…इसके लिए लगातार अभियान चलाकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है…।।
जिले में अभी सबसे ज्यादा लाइनलास मौदहा टाउन में हैं…जहां पर करीब 20 प्रतिशत लाइनलास आ रहा है… यहां पर टीम के द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है… मौजूदा समय में मौदहा टाउन में टीम के द्वारा जर्जर तारों को हटाकर केबल डाली जा रही है और लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं ताकि बिजली चोरी में लगाम लगे और लाइनलास में कमी आए…इसके साथ ही सरकारी आवासों पर भी टीम कार्रवाई करके जर्जर तारों को बदलकर नई केबल लगा रही है..यही कारण है कि पिछले वर्षों की अपेक्षा मौजूदा समय में लाइनलास करीब साढ़े नौ प्रतिशत पहुंच गया है…।।
हर माह अभियान चलाकर की जा रही है बिजली चोरों पर कार्रवाई
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि हर माह बिजली विभाग की टीम के द्वारा अभियान चलाकर बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है…हर माह करीब 100 से अधिक लोगों पर कार्रवाई का जाती है… अप्रैल से अब तक कुल 222 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है…।।
ऐसे कम किया लाइनलॉस
शहर की घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बिजली चोरी, जर्जर तार और ट्रांसफार्मरों की ओवरलोडिंग के कारण लाइनलास अधिक आ रहा था…बिजली विभाग के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि करते हुए जर्जर तार बदले… इसके अलावा घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जहां जहां बिजली चोरी थी… वहां अभियान चलाया गया… लोगों को बिजली कनेक्शन दिए गए… इसमें लाइनलास में कमी आई है…।।
