AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
हरियाणा मानेसर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में जसवंतनगर पालिका अध्यक्ष ने लिया भाग
_________________________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
जसवंतनगर (इटावा)
हरियाणा के मानेसर स्थित आईएमटी में 3 व 4 जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन (स्थानीय निकायों का अध्यक्ष सम्मेलन) में जसवंतनगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने सहभागिता की।
सम्मेलन में देशभर से नगर निकायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और शहरी विकास, स्वच्छता, डिजिटल प्रशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने सम्मेलन में जसवंतनगर की विकास योजनाओं व जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की और अन्य निकायों से अनुभवों का आदान-प्रदान किया!
इस दौरान उनके साथ सकी त्रिपाठी भी साथ रहे,



