AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
हमीरपुर में पत्नी वियोग से तंग आए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की…।।
हमीरपुर में पत्नी वियोग से तंग आए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की…।।
हमीरपुर-:यूपी के हमीरपुर जिले में पत्नी वियोग से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली…जब परिजनों ने उसे फांसी के फंदे से झूलता देखा तब उनके होश उड़ गए और फिर इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई… मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है…।।
दरअसल यह पूरा मामला सुमेरपुर थाना कस्बे के नई बस्ती गुटखा फैक्ट्री इलाके का है…यहां रहने वाले गोलू शिवहरे ने आज अपने ही घर में फांसी लगा ली…. जब परिजनों ने उसे फांसी के फंदे से झूलता देखा तब वह गोलू को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां… डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया… जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया…. इस घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है साथ ही आगे की कार्यवाही जारी कर दी है….।।
जानकारी है कि मृतक गोलू शिवहरे पत्नी के तलाक होने के बाद से मानसिक तनाव में रहता था…उसने दो साल पहले लव मैरिज की थी….जिसकी एक आठ महीने की बेटी भी है… पति पत्नी के बीच हुए मनमुटाव के बाद दोनों के बीच अभी हाल ही में तलाक हुआ था….तलाक होने के बाद से ही गोलू मानसिक रूप से परेशान रहता था…यही वजह है कि उसने आत्महत्या करने का कदम उठाया है….।।
