AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
मौरंग खदान शुरू होते ही अवैध खनन करने में भूखे भेडिये की तरह टूट पडे खनन माफिया,निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष ने डीएम से की शिकायत…।।
मौरंग खदान शुरू होते ही अवैध खनन करने में भूखे भेडिये की तरह टूट पडे खनन माफिया,निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष ने डीएम से की शिकायत…।।
हमीरपुर-:यूपी का हमीरपुर जिला मौरंग के अवैध खनन को लेकर दशकों से सुर्खियों में रहा है….यहां हुए अवैध खनन को लेकर सीबीआई जांच भी लंबे अरसे से चल रही है…सीबीआई की जांच कहां तक पहंची यह बता पाना मुश्किल है… लेकिन अवैध खनन के हाल आज भी वैसे के वैसे ही हैं…यहां नियम नीतियों को ताक में रखकर बडे पैमाने में मौरंग का अवैध खनन किया जा रहा है…खनन माफिया नदी की जलधारा से छेडछाड कर प्रतिबंधित लिफ्टर मशीनों के जरिए नदी के बीच से मौरंग निकालने में जुटे हैं…इन्हें न तो जिला प्रशासन का खौफ है..और न ही सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के नियमों की परवाह…ये तो बस दबंगई से दिन रात मौरंग निकालने में लगे हैं…और तो और कोई अगर इनके खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे सत्ता पावर और पैसे की दम पर चुप करा दिया जाता है….।।
आपको बता दें कि हम हमीरपुर जिले के इछौरा जिटकरी क्षेत्र में संचालित 25/2 मौरंग खदान की बात कर रहै हैं…यह खदान डिजियाना कंपनी के नाम संचालित है…जानकार बताते हैं कि डिजियाना कंपनी के चैयरमैन तेजेंदर पाल सिंह हैं…इनके दिशानिर्देश में अमित परिहार,विवेक श्रीवास्तव और हैरी नाम के खनन कारोबारी दबंगई से मौरंग के अवैध खनन के खेल को अंजाम दे रहे हैं….सत्ता पावर और पैसे की दम पर यह लोग धडल्ले के साथ प्रतिबंधित लिफ्टर मशीनों के जरिए नदी की जलधारा रोककर बडे पैमाने में मौरंग निकाल रहे हैं….इसी कंपनी की 25/21 मौरंग खदान भी इसी इलाके में संचालित रही है ..जिसमें हमीरपुर और जालौन दोनों जिलों की तरफ से मौरंग निकाली जाती रही है..इस खदान में भी खूब अवैध खनन हुआ…कई बार कार्यवाही भी हुई…करोडों का जुर्माना लगा कई प्रतिबंधित मशीनें पकडी गई…इसके बावजूद भी यह खनन कारोबारी अपनी हरकतों से बाज नही आए.. और अब 25/2 मौरंग खदान संचालित होते ही अवैध खनन करने में टूट पडे…।।
निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष मूलचन्द निषाद ने यहां हो रहे अवैध खनन और परिवहन को लेकर डीएम से शिकायत की है..जिलाध्यक्ष ने बताया कि खनन कारोबारी नियमों के विरुद्ध नदी से मौरंग निकाल रहे हैं..स्वीकृत पट्टा क्षेत्र के बाहर से भी दिन रात मौरंग निकाली जा रही है…इसके साथ ही यहां से अनलीगल तरीके से ओवरलोड मौरंग लदे ट्रकों की निकासी भी हो रही है…जिससे क्षेत्र की सडकें ध्वस्त हो रही हैं…जिलाध्यक्ष ने डीएम से अवैध खनन और परिवहन पर कार्यवाही की मांग की है…।।
