AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
मनरेगा के पुराने कामों में नया दिखाकर निकाली जा रही भारी रकम…।।
रिपोर्ट-:ब्रजेश ओझा
हमीरपुर-: अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के संरक्षण में मनरेगा के कच्चे कामों में बड़े पैमाने पर की जा रही धांधली की चर्चा राठ ब्लाक के गौहानी गांव के ग्रामीणों में है.. ग्रामीणों का कहना है कि फर्जी भुगतान का मजदूरों के खातों में डाली गई धनराशि को ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा बसूल लिया जाता है…बताया गया कि गांव के पुराने किये गये कामों को नया दिखाकर सरकारी धन को ठिकाने लगाया जा रहा है…।।
राठ ब्लाक के गौहानी गांव में मनरेगा के तहत गांव में हुए पुराने कच्चे कामों को नया दिखाकर दोबारा धन को अवैध रुप से निकाले जाने की चर्चा गांव के ग्रामीणों में है… ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा के कामों में जमकर धांधली की जा रही है… पुरानी फोटो से फोटो खींचकर नये काम में प्रयोग किया जा रहा है और कुछ चिन्हित मजदूरों के खातों में फर्जी काम की मजदूरी का भुगतान कर सचिव द्वारा उनकी बसूली की जाती है… बिना लेवर के फर्जी फोटो खींचकर धड़ल्ले से एमएमएस किया जाता है और ग्राम प्रधान, एपीओ व सचिव द्वारा बड़े पैमाने पर मनरेगा के कामों में धांधली चल रही है… ग्रामीणों ने बताया कि जो मजदूर गांव के ही लम्बरदार है व 70साल व 75 के बुजुर्गो के खाते मे फर्जी भुगतान हुआ है बाहर मजदूरी कर रहे उन मजदूरों के खातों में मनरेगा के काम में प्रधान व सचिव द्वारा भुगतान किया जा रहा है और बाद में कुछ कमीशन देकर खाते में डाले गये रुपयों का एक बड़ा हिस्सा निकाल लिया जाता है… ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव में जो कमजोर वर्ग के मजदूर है जिन्हे मनरेगा का लाभ मिलना चाहिए उन्हें कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है और फर्जी काम कराकर मनरेगा के काम में जमकर धांधली की जा रही है…।।
