AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाएं रखने के उद्देश्य से पुलिस ने किया पैदल गस्त भ्रमण…।।
रिपोर्ट-:ब्रजेश ओझा
हमीरपुर-:जनपद हमीरपुर में आज दिनांक 06.06.2025 को शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा के निर्देशन में समस्त थाना पुलिस बल द्वारा व्यापक स्तर पर पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, मुख्य मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत की । पुलिस ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें यह भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क और तत्पर है । इस दौरान जनता को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया, जिसमें मोटरसाइकिल सवारों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने की आवश्यकता, शराब पीकर वाहन न चलाने और अन्य यातायात नियमों का पालन करने के महत्व को समझाया गया । पुलिस ने नागरिकों को यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया और उन्हें नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए प्रेरित किया । इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 135 वाहनों का ई-चालान किया गया ।
