AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
शिक्षकों के कौशल विकास के लिए डीएवी एनयूपीपीएल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
घाटमपुर (कानपुर नगर), 19 जून 2025 –
डीएवी एनयूपीपीएल पब्लिक स्कूल, घाटमपुर में आज तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता निर्माण कार्यक्रम (EEDP – चरण-I) का भव्य उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम डीएवी सेंटर फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस, डीएवीसीएमसी नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पूर्व-प्राथमिक शिक्षकों के समग्र विकास व शिक्षण कौशल को मजबूती देना है।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक हवन और डीएवी गान के साथ हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने एक सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं ट्रेनिंग प्रभारी श्रीमती प्रियंका गौर ने सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य और रूपरेखा को साझा किया।
इस अवसर पर एनयूपीपीएल के एचआर प्रमुख श्री कौशिक भर एवं एसीएम एचआर डॉ. बीनू के. पिल्लई ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और शिक्षकों को प्रशिक्षण के महत्व पर प्रेरक विचार साझा किए।
डीएवी ज़ोन बी के एआरओ एवं कार्यक्रम समन्वयक श्री आनंद स्वारूप सरस्वत ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा, “एआई हमारी शिक्षण प्रक्रिया को बेहतर बना सकता है, लेकिन अनुभव, प्रेम और धैर्य की कोई तकनीकी जगह नहीं ले सकती।”
प्रशिक्षण के पहले दिन मास्टर ट्रेनर श्रीमती मानवी शर्मा ने “राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचा (NCF) और समग्र शिक्षा” पर सत्र लिया, वहीं श्रीमती कोमल चौधरी ने कहानी और खेल आधारित शिक्षण विधियों पर व्यावहारिक कार्यशाला कराई। श्रीमती भावना चौहान द्वारा आयोजित आइस-ब्रेकिंग सत्र ने आपसी संवाद और सामूहिकता को प्रोत्साहन दिया।
अगले दो दिनों में शिक्षकों को कक्षा प्रबंधन, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ संवाद, तकनीकी समावेशन और प्राकृतिक परिवेश में शिक्षण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण मिलेगा।
बाबराला क्लस्टर के शिक्षकों ने पहले दिन के सत्र को अत्यंत प्रेरणादायक और शिक्षाप्रद बताया।
विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डीएवी एनयूपीपीएल स्कूल के चेयरमैन एवं एनयूपीपीएल के सीईओ श्री एस. दुरई कुमार के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया, जिनकी दूरदर्शिता और शिक्षकों के सशक्तिकरण में विश्वास इस प्रयास की प्रेरणा है।
