AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
गौतम फिल्म प्रोडक्शन स्टूडियो का भव्य शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा नया मंच
_______________________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
____________
नगर के नदी पुल के निकट मंडी क्षेत्र में गौतम फिल्म प्रोडक्शन स्टूडियो का भव्य उद्घाटन समाजसेवी प्रेमकुमार शाक्य एवं लाखन सिंह राजपूत ने हवन-पूजन के उपरांत फीता काटकर किया।
उद्घाटन अवसर पर प्रेमकुमार शाक्य ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया ने प्रतिभाओं को उभारने का एक सशक्त मंच दिया है। ऐसे में यह प्रोडक्शन स्टूडियो क्षेत्रीय युवाओं को शॉर्ट फिल्म निर्माण एवं वीडियो शूटिंग के लिए बेहतर तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, खेल और मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में सोशल मीडिया और आधुनिक ऐप्स ने युवाओं को नई पहचान दी है।
स्टूडियो निदेशक गौतम शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करना है। स्टूडियो में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ शॉर्ट फिल्मों के निर्माण हेतु विशेष छूट और रियायती दरों पर सेवाएं दी जाएंगी, जिससे उभरती प्रतिभाएं आगे बढ़ सकें।
इस अवसर पर संरक्षक श्रीराम शाक्य, बृज किशोर, पंकज गुप्ता, विद्या प्रकाश निगम, अरविंद शाक्य, नरेंद्र सिंह शाक्य, रामनरेश यादव, रुद्र प्रताप सिंह, अभय प्रताप सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।
