Jouw kans op pure spanning en winst wacht bij winoui casino!
पहली बारिश ने खोल दी नगरपालिका की पोल: भाजपा मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य का बयान
_____________________
लोक सत्ता भारत
चेतन जैन

इटावा, 19 जून 2025 — इटावा में मानसून की पहली ही बारिश ने नगर प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी है। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य ने गुरुवार को नगरपालिका प्रशासन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि—
> “पहली ही बरसात में पूरा शहर जलमग्न हो चुका है और नगरपालिका अध्यक्ष व उनके तथाकथित ‘विकास पुरुष’ पति का कोई अता-पता नहीं है।”
रोहित शाक्य ने आरोप लगाया कि नगरपालिका द्वारा नालों की सफाई और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि—
> “शहर का हर वार्ड पानी में डूबा है, लेकिन जिम्मेदार लोग मौन हैं।”
25 वर्षों से समाजवादी पार्टी के कब्जे का आरोप
भाजपा नेता ने नगर पालिका पर पिछले 25 वर्षों से समाजवादी पार्टी का नियंत्रण होने का आरोप लगाते हुए कहा कि चार बार प्रदेश में सरकार रहने के बावजूद नालियों और जल निकासी की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ।
> “लाइन पार इलाका वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हर दिन फिसल कर गिरते हैं। मच्छरों और बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।”
स्थानीय तस्वीरें बनीं गवाह
शाक्य ने बताया कि पक्का बाग से रामलीला रोड तक जलभराव की स्थिति बेहद चिंताजनक है, और उन्होंने यह भी कहा कि जनता अब लोकल निकायों की असफलता को लेकर सजग हो रही है।
