न्यायालय व कचहरी परिसर को स्वच्छ रखने की पहल, नाली सफाई व अतिक्रमण हटाने के निर्देश

 न्यायालय व कचहरी परिसर को स्वच्छ रखने की पहल, नाली सफाई व अतिक्रमण हटाने के निर्देश

न्यायालय व कचहरी परिसर को स्वच्छ रखने की पहल, नाली सफाई व अतिक्रमण हटाने के निर्देश
-लोकसत्ता भारत

चेतन जैन
इटावा।
इटावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद न्यायालय क्षेत्र एवं कचहरी परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान न्यायालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने को लेकर अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील की गई।
डीबीए अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार त्रिपाठी ने परिसर में संचालित सभी कैंटीन संचालकों को निर्देशित किया कि कूड़ा-कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें तथा स्वच्छता मानकों का पूर्ण रूप से पालन करें। साथ ही नगर पालिका परिषद इटावा के अधिशासी अभियंता को नालियों की नियमित सफाई एवं अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य न्यायालय एवं कचहरी परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण-मुक्त बनाए रखना रहा।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार, डीबीए अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी, डिफेंस काउंसिल एडवोकेट राजेश यादव, डीबीए महामंत्री नितिन तिवारी, सीबीए महामंत्री अरुण गुप्ता, नगर पालिका परिषद इटावा के अधिशासी अभियंता संतोष मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट डॉ. राजीव त्रिपाठी, साकेत शुक्ला, एडवोकेट उम्मेद यादव, गौरव यादव, अजीत ऋषिश्वर, संजीव तिवारी, अनिल कुमार, आदित्य मोहन शर्मा, सनी यादव, विनीत दीक्षित, वैभव मिश्रा, स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर न.पा.प. डॉ. आशीष त्रिपाठी एवं डीबीए मीडिया प्रभारी एडवोकेट अमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Chetan Jain

Related post