AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
इटावा के दांदरपुर कांड में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार_________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
इटावा
जाति विशेष से न होनेपर भगवताचार्य को गंजा कर किया अपमानित
सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस वीडियो ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया, जिसमें एक भगवताचार्य को जबरन गंजा कर अपमानित किया गया। अब इस प्रकरण में इटावा पुलिस ने तेज़ी से संज्ञान लेते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 21 जून 2025 को ग्राम दांदरपुर, थाना बकेवर, जनपद इटावा में सामूहिक भागवत कथा का आयोजन किया गया था।
कथावाचक मुकुट मणि एवं आचार्य संत सिंह द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा था।
कथित रूप से कुछ ग्रामवासियों को इस बात पर आपत्ति हुई कि कथावाचक ने अपने आप को “ब्राह्मण” बताया जबकि वे अन्य जाति से हैं।
इसी को लेकर कथावाचकों के साथ अभद्रता, मारपीट, अपमानजनक व्यवहार और जबरन केश काटने जैसी अमानवीय हरकत की गई।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इटावा पुलिस हरकत में आ गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा स्वयं मामले का संज्ञान लिया गया। बकेवर थाना पुलिस ने जांच कर 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त आशीष तिवारी (21 वर्ष). उत्तम अवस्थी (19 वर्ष) प्रथम उर्फ मनु दुबे (24 वर्ष)निक्की अवस्थी (30 वर्ष)
पुलिस टीम का नेतृत्व निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह राठी द्वारा किया गया।
इस दौरान एसएसपी ने कहा कि विवेचना जारी, कानून के अनुसार कार्रवाई होगी
पुलिस ने पीड़ितों से तहरीर प्राप्त कर मामला दर्ज कर लिया है।
अभियुक्तों के खिलाफ IPC की धाराओं के साथ-साथ अन्य प्रासंगिक कानूनों के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि किसी भी सूरत में धार्मिक स्वतंत्रता और मानव गरिमा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
