AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
कारगिल विजय दिवस पर डीएम एवं एसएसपी इटावा ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि___लोकसत्ता भारतइटावा। कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 27 जुलाई 2025 को जिलाधिकारी श्री शुभ्रांत कुमार शुक्ला एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, इटावा स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर डीएम एवं एसएसपी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की तथा कहा, “कारगिल युद्ध भारत के सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जो हमारे सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। देश सदैव इन वीर सपूतों का ऋणी रहेगा। उनका बलिदान हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।”कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित जनपद के गणमान्य नागरिकों ने भी स्मारक स्थल पर उपस्थित होकर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
