AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत जिला संगोष्ठी आयोजित, अपर्णा यादव ने किया संबोधित
______
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने की। संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की और अभियान के महत्व को विस्तार से समझाया।
अपर्णा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
“एक पेड़ माँ के नाम” सिर्फ एक पर्यावरणीय पहल नहीं है, बल्कि यह एक भावनात्मक और सांस्कृतिक आंदोलन है, जो मातृत्व और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
> “इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति और मातृत्व से जोड़ना है। हर किसी को चाहिए कि वह अपनी उम्र के बराबर पौधे लगाए और उनकी देखभाल अपने परिवार के सदस्य की तरह करे।”
अपर्णा यादव ने बताया कि पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश में 204 करोड़ पौधे रोपे जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 75 प्रतिशत पौधे जीवित हैं। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में 5 लाख एकड़ भूमि में वन क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई है, जो पर्यावरणीय संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रघुराज शाक्य ने जलवायु परिवर्तन के खतरों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा:
> “धरती तभी बचेगी जब उस पर हरे-भरे पेड़ रहेंगे। वृक्ष जीवन के रक्षक हैं। हमें पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। मां का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता, लेकिन उनके नाम एक पेड़ लगाकर हम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।”
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, महिला मोर्चा की पदाधिकारियों तथा पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
