पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम,परिक्षेत्र बांदा राजेश एस0 द्वारा थाना राठ का किया गया निरीक्षण…।।

 पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम,परिक्षेत्र बांदा राजेश एस0 द्वारा थाना राठ का किया गया निरीक्षण…।।

हमीरपुर-:पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम,परिक्षेत्र बांदा राजेश एस0 द्वारा थाना राठ का किया गया निरीक्षण।
आज दिनाँक 06.06.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम,परिक्षेत्र बांदा द्वारा थाना राठ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाने के कार्यालय, लॉकअप, अपराध रजिस्टर/ महिला हेल्पडेस्क/साइबर हेल्प डेस्क /सीसीटीएनएस कक्ष/विवेचना कक्ष/ ई-मालखाना / मैस/ थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण किया गया, अभिलेखों को गहनता से चेक किया गया व समय से अद्यावधिक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, तदोपरांत थाना परिसर की साफ-सफाई को चेक किया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए साथ ही थानाध्यक्ष राठ तथा अन्य पुलिस कर्मियों को थाने में आने वाली जनता/पीड़ितों से सम्मानजनक व्यवहार करने व जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में ग्राम प्रहरी(चौकीदार) से वार्ता कर थाना क्षेत्र के बारे में जानकारी की गई तथा क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनायें रखने हेतु प्रेरित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रो में संदिग्ध लोगो पर निगाह रखें। भूमि विवाद व रंजिश के मामलो में उन लोगो पर नजर रखें जिससे कोई वारदात होने से पहले पुलिस को सूचना मिल सके।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी राठ व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे…।।

BK Ojha

Related post