AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
डीआईजी चित्रकूट धाम,परिक्षेत्र बांदा ने आगामी त्यौहार ईद उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत कस्बा राठ में पैदल गस्त किया…।।
पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम,परिक्षेत्र बांदा द्वारा द्वारा आगामी त्यौहार ईद उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत कस्बा राठ में किया गया पैदल गस्त।
आज दिनाँक 06.06.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम,परिक्षेत्र बांदा द्वारा आगामी त्यौहार ईद उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत कस्बा राठ में पैदल गस्त कर धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद करते हुए आगामी त्यौहार को शांतिपूर्वक ढंग से मनाने, किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने व आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई तथा कुर्बानी के लिए स्थान का चिह्नांकन पहले से हो, इसके अतिरिक्त विवादित/ संवेदनशील स्थलों पर कुर्बानी न हो, कुर्बानी के उपरांत अपशिष्ट के निस्तारण की उचित व्यवस्थित कार्य योजना के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई तथा आसपास के लोगों को जागरूक करें कि इंटरनेट मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या कुर्बानी से संबंधित वीडियो बनाकर गलत तरीके से पोस्ट न करें। ऐसा करने वालों की पहचान करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान क्षेत्र के धर्मगुरुओं/मौलवी व सभ्रान्त व्यक्तियों से आग्रह किया गया कि यदि कोई अराजकतत्व त्यौहार को सकुशल सम्पन्न होने से प्रभावित करता है तो उस व्यक्ति या अराजकतत्व के बारे में सूचना पुलिस को दें ताकि त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के साथ-साथ उस व्यक्ति या अराजकतत्व के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा सके । नमाज के समय ईदगाह एवं मस्जिदों के आस पास सफाई व सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था रखने के सम्बन्ध में थाना पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयें । तथा त्यौहार पर शान्ति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया । हमीरपुर पुलिस व प्रशासन शान्तिपूर्ण त्यौहार को सकुशल सम्पन्न करायें जाने हेतु प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, उपजिलाधिकारी राठ, क्षेत्राधिकारी राठ व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे…।।
