AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
डीआईजी चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा ने हमीरपुर में प्रशिक्षण व्यवस्थाओं एवं निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया….।।
हमीरपुर-:आज दिनांक 06.06.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा द्वारा जनपद हमीरपुर का भ्रमण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस कार्यालय हमीरपुर में गार्द सलामी ली गई, तत्पश्चात निर्माणाधीन पुलिस भवनों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान जनपद को आवंटित आरक्षी पुलिस भर्ती की प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया, जिसमें प्रशिक्षण से संबंधित समस्त आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर समयबद्ध पूर्णता हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स हमीरपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे….।।
