जैनपुर नागर में आयोजित हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान, किसानों को मिली दलहन उत्पादन की नई जानकारी

 जैनपुर नागर में आयोजित हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान, किसानों को मिली दलहन उत्पादन की नई जानकारी

लोक सत्ता भारत

चेतन जैन

जैनपुर नागर में आयोजित हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान, किसानों को मिली दलहन उत्पादन की नई जानकारी

जसवंतनगर।क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैनपुर नागर में सोमवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और दलहन फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान भाई उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, दलहन अनुसंधान केंद्र, कानपुर से आए प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. हेमंत कुमार और डॉ. संजय बंदी ने किसानों को दलहन फसलों की उन्नत किस्मों, कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि सही तकनीक और समय पर रोग-नियंत्रण अपनाया जाए, तो दलहन की उपज में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। वैज्ञानिकों ने उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई विधियों और फसल चक्र के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मौजूद सहायक विकास अधिकारी (कृषि) बलवीर सिंह ने किसानों को “फार्मा रजिस्ट्री” योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई। साथ ही उन्होंने ब्लॉक स्तर पर चल रही कृषि योजनाओं की जानकारी दी, जिससे किसानों को सरकारी लाभ योजनाओं का समय से लाभ मिल सके।

फ़ोटो:-कार्यक्रम में मौजूद कृषि विभाग के अधिकारी।

Chetan Jain

Related post