आवारा कुत्तों के लिए सामुदायिक फीडिंग प्वॉइंट बनाए जाने की मांग
———————–
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
आवारा कुत्तों के लिए सामुदायिक फीडिंग प्वॉइंट बनाए जाने की मांग
इटावा। संसार सेवा संगठन के देव गुप्ता ने सोमवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रेणुका दीक्षित को सौंपकर शहर में आवारा कुत्तों के लिए सामुदायिक फीडिंग प्वॉइंट बनाए जाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि जीवों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए यदि कुत्तों को समय पर उचित स्थान पर भोजन उपलब्ध कराया जाए, तो उनकी आक्रामक प्रवृत्ति पर नियंत्रण संभव है और Dog Bite जैसी घटनाओं में कमी आएगी।
देव गुप्ता ने अपने ज्ञापन में माननीय सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश (SUO MOTO WRIT PETITION (CIVIL) NO(S). 5 OF 2025) का हवाला देते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड में समर्पित फीडिंग प्वॉइंट बनाए जाने अनिवार्य हैं। उन्होंने मांग की कि नगर पालिका/नगर पंचायत शीघ्र ही शहर की गलियों में कुत्तों की संख्या को ध्यान में रखते हुए इन फीडिंग प्वॉइंट्स की स्थापना करे, वहां सूचना-पट्ट लगाए और व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाए।
उन्होंने कहा कि ऐसा करने से न केवल नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि मनुष्य एवं पशु के बीच आपसी विश्वास व सौहार्द भी बढ़ेगा।
