AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
रेलमंडी पश्चिमी वार्ड 10 में चला स्वच्छता अभियान
__________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
अधिकारियों ने सुनी जनता की समस्याएं, कई का मौके पर हुआ निस्तारण
जसवंतनगर। नगर पालिका परिषद के स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार सुबह रेलमंडी पश्चिमी वार्ड नंबर 10 में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी श्याम बच्चन सरोज और वार्ड सभासद दिलीप कुमार ने मोहल्ले का निरीक्षण किया और स्थानीय नागरिकों से उनकी समस्याएं जानीं।
वार्डवासियों रविंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, रिंकू यादव, मनोज कुमार सहित अन्य लोगों ने लाइट, नाली सफाई, दवा छिड़काव, पेयजल व वाटर कूलर जैसी मूलभूत समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। मौके पर ही कुछ शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं को तीन दिन के भीतर हल करने का आश्वासन दिया गया।
पालिका की इस पहल से नागरिकों ने संतोष जताया और स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का संकल्प लिया। लोगों ने गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने तथा कूड़ा गाड़ी में ही डालने का प्रण लिया।इस अवसर पर सफाई इंस्पेक्टर लाल कुमार, नलकूप इंचार्ज विनय कुमार, लाइट इंचार्ज नवनीत बाबू, सोनू उस्मानी, विनोद जमादार, अनुज, आकाश, अतुल, अनिल समेत नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
