Glücksspiel neu definiert VegaZone – Wo jeder Einsatz ein Abenteuer wird.
ब्राह्मण समाज महासभा की बैठक सम्पन्न, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान*
चेतन जैन
लोक सत्ता भारत
जसवंतनगर ब्राह्मण समाज महासभा की मासिक बैठक रविवार को जसवंतनगर के मोहल्ला लघुपुरा में आयोजित की गई। इस दौरान समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें रघुवीर चौधरी, ब्रह्म दत्त दुबे और सुशील तिवारी को शॉल ओढ़ाकर और भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अरुण दुबे ने कहा कि संगठन का उद्देश्य हर उस व्यक्ति की मदद करना है, जो अन्याय का शिकार है। उन्होंने कहा कि गरीब ब्राह्मणों की सहायता, बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर जसवंतनगर ब्लॉक अध्यक्ष लव पांडे ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में रामकिशोर पांडेय को ब्लॉक महामंत्री, अभिषेक चौधरी को सह महामंत्री, रितिक दुबे, ऋषभ तिवारी, अनिल चतुर्वेदी, नीरज दुबे, धर्मेन्द्र चौधरी, सुशील तिवारी, श्याम मोहन मिश्रा और प्रवीन तिवारी को ब्लॉक उपाध्यक्ष, जबकि अर्पित दुबे, अतुल तिवारी, यश मिश्रा, अंकित पांडेय, धर्मेंद्र पाठक, जयकांत पांडेय को मंत्री और सौरभ दुबे को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जिला अध्यक्ष एस.के. दीक्षित और पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषि मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया।
फ़ोटो:-ब्राह्मण सभा की बैठक में मनोनीत सदस्य।

