बजाज के नए ई-रिक्शा “रिकी” की इटावा में भव्य लॉन्चिंग

 बजाज के नए ई-रिक्शा “रिकी” की इटावा में भव्य लॉन्चिंग

लोकसत्ता भारत

चेतन जैन
इटावा। शहर के मनोरम बजाज ऑटो डीलरशिप पर बजाज कंपनी के नए मॉडल ई-रिक्शा “रिकी” की भव्य लॉन्चिंग समारोहपूर्वक की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति गुप्ता एवं टीएसआई इटावा श्री सूबेदार सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।
मनोरम ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राम मोहन कपूर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बजाज थ्री-व्हीलर सेगमेंट में पहले सीएनजी, एलपीजी एवं GoGo ईवी मॉडल उपलब्ध थे, और अब कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए बजाज ई-रिक्शा “रिकी” को भी इटावा में लॉन्च कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह मॉडल बेहतर माइलेज, मजबूती और आधुनिक तकनीक से लैस है, जिससे स्थानीय ग्राहकों को बड़ा लाभ मिलेगा।
मुख्य अतिथि श्रीमती ज्योति गुप्ता ने ग्राहकों से संवाद करते हुए कहा कि जब भी कोई वाहन घर आता है तो वह परिवार का हिस्सा बन जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान और भविष्य दोनों ही इलेक्ट्रिक वाहनों के हैं, और ई-रिक्शा की मांग तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने “रिकी” खरीदने वाले ग्राहकों को प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंपकर शुभकामनाएं भी दीं।
टीएसआई श्री सूबेदार सिंह ने इस अवसर पर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम में अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल ही बाजार में सफलता प्राप्त कर रहे हैं और आने वाले समय में इनकी मांग और बढ़ेगी।
लॉन्चिंग समारोह के अवसर पर श्री राम मोहन कपूर, गौरव कपूर, अंशुल खंडेलवाल, प्रशांत तिवारी, रमाकांत तिवारी, प्रदीप यादव, दिलीप कुमार, राहुल दीपेश, दुष्यंत, निशांक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में ग्राहकों एवं शहरवासियों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

Chetan Jain

Related post