AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
सीएचसी बिधनू में खामियों पर कार्रवाई, जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद कई कर्मियों का वेतन रोका
कानपुर। जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधनू में अव्यवस्थाओं पर सख्त रुख अपनाया गया है। शुक्रवार 5 जुलाई को हुए निरीक्षण के क्रम में शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ उदय नाथ ने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अस्पताल में डेरा डालकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान आकस्मिक विभाग व प्रसव वार्ड का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक सहित समस्त स्टाफ को चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर करने के सख्त निर्देश दिए गए। सभी चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने को कहा गया।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि पर्चा बनाने का कार्य एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा किया जा रहा था, जिसमें अनियमितताएं मिलीं। इसके चलते उसका सात दिन का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही, एक बाहरी व्यक्ति द्वारा पर्चा बनाए जाने पर संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र भेजा गया है।
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण में अनुपस्थित मिले तीन डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ का भी उस दिन का वेतन रोक दिया गया है।
