AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
महिला ने लगाई फांसी,परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,वहां हुई मौत के बाद परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाकर हंगामा किया…।।
महिला ने लगाई फांसी,परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,वहां हुई मौत के बाद परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाकर हंगामा किया…।।
~ब्रजेश ओझा हमीरपुर~
यूपी के हमीरपुर जिले में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली…जब परिजनों ने उसकी चीख पुकार सुनी तो उसे फांसी के फंदे से उतारकर आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उस महिला की मौत हो गई…महिला की मौत के बाद डाक्टरों की लापरवाही से नाराज हुए परिजनों ने हंगामा किया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार्यवाही शुरू की…।।
दरअसल यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी का है…यहां रहने वाली गुड्डन उम्र करीब 40 पति गुड्डू ने अपने ही घर में दुपट्टे से फांसी लगा ली…उसके चिल्लाने की आवाज जब परिजनों ने सुनी तब उसे वह फांसी के फंदे से उतारकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां महिला की तडप तडप कर मौत हो गई और डाक्टरों ने उस महिला का समय पर इलाज नहीं किया…महिला की मौत के बाद डाक्टरों से नाराज हुए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया… जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर हंगामा शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू की…।।
मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि वो इलाज के लिए डाक्टरों से मिन्नतें करते रहे और डाक्टर अपनी कुर्सी में बैठकर आराम से कोल्डड्रिंक पीते रहे...डाक्टर अगर समय से महिला का इलाज करते तो शायद उसकी जान बच जाती...परिजनों का सीधा आरोप की जिला अस्पताल के डाक्टरों की लापरवाही से ही महिला की मौत हुई है....आपको बता दें कि जिला अस्पताल का यह कोई पहला मामला नही है...यह अस्पताल किसी न किसी मामले को लेकर अक्सर सुर्खियों में बना रहता है...यहां डाक्टरों की लापरवाही के अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं...लोगों ने तो इस जिला अस्पताल को रेफर सेंटर का नाम दे दिया है...यहां पहुंचने वाले मरीजों का इलाज करने के बजाय डाक्टर अपनी सिरदर्दी कम करने के लिए तुरंत कानपुर रेफर करना ही उचित समझते हैं...आखिर कब यहां की व्यवस्थाएं ठीक होंगी इसका जनपदवासियों को लंबे समय से इंतजार है...।।
