AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
कथावाचकों के साथ अभद्र व्यवहार पर उबाल, एसडीएम को सौंपा गया राज्यपाल के नाम ज्ञापन
________________________
लोकसत्ता भारत
इटावा
जसवंतनगर थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम दादरपुर में कथावाचकों के साथ कथित जातिगत दुर्व्यवहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को मॉडल तहसील परिसर में मानव कल्याण सेवा समिति के सदस्यों और धार्मिक आचार्यों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम कुमार सत्यम जीत को सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 21 जून को दादरपुर गांव में धार्मिक प्रवचन के दौरान यादव समाज के कथावाचकों के साथ कुछ लोगों ने अमर्यादित औरअपमानजनक व्यवहार किया। समिति के संस्थापक आचार्य जगरामाचार्य, आचार्य रामनारायण भगवताचार्य, राहुल कुमार व प्रदीप कुमार ने बताया कि कथावाचकों की जाति पूछकर उन्हें प्रताड़ित किया गया। न केवल उनकी चोटी काटी गई, बल्कि जबरन अन्य लोगों के पैर छूने को मजबूर किया गया।सबसे गंभीर आरोप यह है कि एक महिला ने कथावाचकों पर मूत्र छिड़कने और उसे पीने के लिए मजबूर करने जैसा अमानवीय कृत्य किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। समिति ने इस घटना को सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने वाला जघन्य अपराध करार देते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि इस मामले में शीघ्र व निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो क्षेत्र में सामाजिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से कानून व्यवस्था बनाए रखने और पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु त्वरित कार्रवाई की मांग की।
फोटो:-एसडीएम कुमार सत्यम जीत सिंह को ज्ञापन देते मानव कल्याण समिति के लोग।
