AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज के प्रथम आगमन पर विठ्ठल आश्रम में हुआ भव्य स्वागत*
________________________
लोकसत्ता भारत
इटावा। अंतर्राष्ट्रीय सप्तऋषि अखाड़ा परिषद द्वारा महामंडलेश्वर पद से अलंकृत श्री श्री 1008 ऋषिवर शिवम जी महाराज का प्रथम नगर आगमन मंगलवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इटावा पहुंचने पर उनके स्वागत में नगरवासियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। विठ्ठल आश्रम परिसर में ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया गया।
महामंडलेश्वर बनने के पश्चात पहली बार नगर पहुंचे शिवम जी महाराज के स्वागत के लिए पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में सड़कों पर उमड़े। जगह-जगह पुष्पवर्षा और माल्यार्पण करश्रद्धालुओं ने अपने आराध्य का अभिनंदन किया। टिक्सी मंदिर के सामने स्थित ऐतिहासिक विठ्ठल आश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उनके सम्मान में स्वागत सभा हुई।बता दें कि महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सप्तऋषि अखाड़ा परिषद के दिव्य पट्टाभिषेक समारोह में श्री पीतांबरेश्वर सरकार धाम के पीठाधीश्वर ऋषिवर शिवम जी महाराज को महामंडलेश्वर पद से सुशोभित किया गया था।
सभा को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज ने कहा, “यह उपाधि मेरे लिए सम्मान नहीं, अपितु उत्तरदायित्व का प्रतीक है। धर्म, गुरु परंपरा और जनकल्याण के लिए समर्पित जीवन ही मेरा संकल्प है। मैं सभी युवाओं से आह्वान करता हूं कि वे धर्म की रक्षा और सामाजिक एकता के लिए आगे आएं।”उन्होंने महामंडलेश्वर पद के लिए आशीर्वाद देने वाले जगद्गुरु सच्चिदानंद बाल प्रभु जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दास महाराज, और राष्ट्रीय प्रवक्ता पं. रामकृष्ण उपाध्याय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।इस अवसर पर प्रांजुल दीक्षित, अंशु विश्नोई, सलोनी, सक्षम, अजय कुमार, अंकित, मनोज गुप्ता, श्याम विश्नोई, राजीव यादव, चंदन मिश्रा, अशोक यादव, अशोक मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, बॉबी भदौरिया सहित कई श्रद्धालु, सेवक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
