AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
दो दर्जन से अधिक लोकेटर्स पर खान निरीक्षक ने दर्ज कराया मुकदमा…।।
दो दर्जन से अधिक लोकेटर्स पर खान निरीक्षक ने दर्ज कराया मुकदमा…।।
हमीरपुर।जनपद में लगातार हो रहे अवैध खनन, ओवर लोडिंग के चलते प्रवर्तन निदेशालय के निर्देश पर गठित जांच दल की गाड़ी के आगे पीछे गाड़ी लगाकर काम में बाधा उत्पन्न करने और अधिकारियों की लोकेशन वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दूसरी जगह पहुंचाने सहित एक गाड़ी में अलग अलग नम्बर की नम्बर प्लेट और फास्ट टैग रखे होने का मामला खान अधिकारी ने दर्ज कराया है…।।
बिंवार थाना क्षेत्र में खान अधिकारी उमाकांत जब क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे थे तो कुछ लोकेशन बाज अपनी गाड़ियों को अधिकारी की गाड़ियों के आगे पीछे तिरछी आड़ी गाड़ी लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर रहे थे जिसपर खान अधिकारी ने बिंवार पुलिस के सहयोग से गाडी का पीछा किया तो उक्त लोग गाड़ी को आबादी की ओर जल्ला गांव में छोड़ कर भाग गए जिसमें दो अलग अलग गाड़ियों की नम्बर प्लेट और फास्ट टैग के साथ सैमसंग कम्पनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ जिसके जरिए जानकारी हुई कि उक्त लोगों द्वारा अधिकारियों की लोकेशन वाट्सएप के माध्यम से दूसरे स्थान पर पहुंचाई जा रही थी जिसके चलते पुलिस ने बीस नम्बर सहित गाडियों और दस से अधिक अज्ञात नम्बर की गाडियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है…।।
