Elevate Your Gameplay with the Thrills of spingranny and Online Casino Experiences
राज्य मंत्री ब्रजेश शुक्ला के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
__________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
राज्य मंत्री ब्रजेश शुक्ला के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
जसवंतनगर/इटावा
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के महामंत्री एवं प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री ब्रजेश शुक्ला (मद्य निषेध) के रूप में नियुक्त होने के बाद रविवार को जसवंतनगर पहुंचे मंत्री का व्यापार मंडल और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवम गुप्ता ने मंत्री को माल्यार्पण कर व दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
पत्रकार वार्ता मे राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा ने पूजा पाल को न्याय दिलाने का कार्य किया है, जिसकी सराहना स्वयं पूजा पाल ने सदन मे की है उन्होंने प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र तोमर शीलू, व्यापार मंडल कमेटी से नगर अध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, युवा जिलाध्यक्ष शिवम गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष अब्दुल्ला, नगर मंत्री दीपेन्द्र सिंह, प्रतीक गुप्ता, मनीष गुप्ता, शिवम शिवहरे, गौरभ गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
