AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
काकोरी कांड में अमर बलिदानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र ने किया झंडारोहण*
___________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन /ब्रजेश यादव
*काकोरी कांड में अमर बलिदानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र ने किया झंडारोहण*
जसवंतनगरः क्षेत्र के छिमारा समीप स्थित श्यामलाल कन्या इंटर कॉलेज हेंवरा में स्वतंत्र भारत के 78 साल पूरे होने पर 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया काकोरी ट्रेन एक्शन मे ब्रिटिश सरकार का खजाना लूटने में अमर बलिदानियों का सहयोग करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू ज्योतिशंकर दीक्षित जी के पौत्र प्रतिमाशंकर दीक्षित ने झंडारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर कहा।हमारे अमर बलिदानियो ने ब्रिटिश सरकार द्वारा किए गए अत्याचार अन्याय के खिलाफ डटकर मुकाबला करके देश आजाद कराया। विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश यादव ने अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों के चित्र पर पुष्पमाला पहनाकर उन्हें नमन कर आजादी के अद्वितीय योगदान को बताया। निदेशक अंकित यादव ने मुख्यअतिथि पृतिमाशंकर दीक्षित जी को शाल ओढ़ाकर के उनके दादाजी के सम्मान में काकोरी काण्ड के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक श्री एसएन तिवारी जी मोजूद रहे।विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगणों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका सम्मान किया। विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध किया । इस अवसर पर अभिभावकों एवं क्षेत्र के सम्मानितजनों ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।
