AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
जसवंतनगर द्वितीय मण्डल में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शहीदों को नमन
_______________
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
जसवंतनगर द्वितीय मण्डल में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शहीदों को नमन
______
इटावा
जसवंतनगर द्वितीय मण्डल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज शहीद स्मारक फक्कड़पुरा व बिलैया मठ स्थित स्वतंत्रता संग्राम स्मारक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके उपरांत मण्डल अध्यक्ष अजय यादव ‘बिन्दु’ व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोविंद शर्मा, लज्जाराम प्रजापति, श्रेयस मिश्रा, पुष्पेन्द्र अग्निहोत्री, जितेन्द्र तोमर ‘शीलू’, जयशिव बाल्मीकि, ध्रुवेश तोमर, राजीव उपाध्याय, सुमित जोशी, दीपक धाकरे, संजय चौहान, मनीष गुप्ता, विवेक गुप्ता, उमा सागर, हेमंत धाकरे, सुदीप प्रजापति, उमेश शाक्य, सतेन्द्र तोमर, महेश पाल, संजीव चौधरी, प्रवीन दुबे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में पार्टी पदाधिकारी स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्व शहीद सैनिकों के घर पहुंचे। वहां उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया तथा परिवारजनों को माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।


