AlaWin Casino: Gra na Realne Pieniądze w Polsce – Prosto i Jasno
किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
लोकसत्ता भारत
चेतन जैन
किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
—
चेतन जैन
जसवंतनगर/इटावा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) से जुड़े किसान नेताओं ने जिलाध्यक्ष संजीव किसान व तहसील अध्यक्ष रामऔतार यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकालते हुए तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
किसानों ने अधिकारियों की अनुपस्थिति में पहुंचे राजस्व निरीक्षक इंद्रपाल यादव को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि नवीन गल्ला मंडी में पला व्यवस्था समाप्त कर कंप्यूटर कांटा लगाया जाए, नए बिजली मीटर उपभोक्ताओं की सहमति से लगाए जाएं, बैंक समितियों में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, तथा मेन चौराहे से रेलमंडी ओवरब्रिज तक की जाम समस्या का समाधान किया जाए।
किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
ज्ञापन पर दुर्वेश पाइया, सुनील यादव, मुन्नेश यादव, चंद्रदीप, मनोज यादव, रामनारायण, सत्यवीर, जोजी यादव, पवन कुमार आदि के हस्ताक्षर रहे।
