जसवंतनगर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा बाइक यात्रा सम्पन्न

 जसवंतनगर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा बाइक यात्रा सम्पन्न

लोकसत्ता भारत

चेतन जैन

जसवंतनगर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा बाइक यात्रा सम्पन्न

जसवंतनगर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जसवंतनगर में मण्डल द्वितीय एवं मण्डल प्रथम की संयुक्त तिरंगा बाइक यात्रा आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अजय यादव बिंदू ने की।

यात्रा का शुभारंभ रामलीला तिराहे से हुआ, जो मुख्य बाजार से होते हुए श्री सीताराम मंदिर, रेलमंडी पर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष अजय धाकरे और भाजपा नेता अजय यादव रेअंजा उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा यात्रा केवल झंडा फहराने का आयोजन नहीं है, बल्कि जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का जनआंदोलन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह अभियान लगातार चौथी बार आयोजित हो रहा है और इसने राष्ट्र चेतना को सशक्त अभिव्यक्ति दी है।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव, आस्था और उत्तरदायित्व की भावना को जाग्रत करने का माध्यम है। पिछले तीन वर्षों में यह अभियान एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है, जिसे समाज के विभिन्न वर्गों ने पूरे देश में अपनाया है।

यात्रा में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोविंद शर्मा, लज्जाराम प्रजापति, विवेक गुप्ता मोना भोला मिश्रा, जितेन्द्र तोमर शीलू, मनोज राजपूत, राजेन्द्र चौहान, पुष्पेन्द्र अग्निहोत्री, जयशिव बाल्मीकि, मण्डल अभियान संयोजक ध्रुवेश तोमर, शशिकांत चौधरी, रामकुमार धनगर, राधवेंद्र यादव, देवेन्द्र गौर, सुमित जोशी, राजीव उपाध्याय, उमा सागर, संजय चौहान, विवेक गुप्ता, उमेश राजपूत, दीपक धाकरे, कीर्ति भदौरिया, सरमन राठौर, श्याम प्रताप तिवारी, श्यामबाबू शंखवार, हासिम अंसारी, अभिषेक प्रजापति, अभिषेक शुक्ला, हेमंत धाकरे, उमेश शाक्य, नीतेश राजपूत, आनंद राठौर, होशियार राजपूत, नीलेश यादव, अर्जित दुबे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Chetan Jain

Related post